जन्मआष्ट्मी की हार्दिक शुभकामनाएँ

 


हर तरफ जन्माष्टमी की धूम है। घरों और मंदिरों में कान्हा के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। भक्त बाल गोपाल के जन्मोत्सव में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। आज के दिन भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य पर्व पर हर घर में मंगल गीत और सोहर गाया जाता है। हर साल की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग भगवान को प्रसन्न करने के लिए व्रत करते हैं और उनकी भक्ति में लीन हो जाते है। इसके साथ ही जन्माष्टमी के दिन सभी एक-दूसरे को इस पर्व की बधाईयां भी देते है। आप भी अपने प्रियजनों और सगे-संबंधियों को जन्माष्टमी की बधाई देना चाह रहे है तो भेंजे ये प्यार भरे मैसेज।


माखन का कटोरा, मिश्री की थाल

मिट्टी की खुशबू, बारिश की फुहार,

राधा की उम्मीदें, कन्हैया का प्यार,

मुबारक हो आपको, जन्माष्टमी का त्योहार।




माखन चुराकर जिसने खाया, बंसी बजाकर जिसने नचाया,

खुशी मनाओ उनके जन्मदिन की, जिसने दुनिया को प्रेम का रास्ता दिखाया।


नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।

आनंद उमंग भयो, जय हो नंद लाल की।


कृष्ण की महिमा, कृष्ण का प्यार,

कृष्ण में श्रद्धा, कृष्ण से ही ये संसार,

मुबारक हो आपका जन्माष्टमी का त्यौहार।


पलके झुकें और नमन हो जाए, मस्तक झुके और वंदन हो जाए,

ऐसी नजर कहां से लाऊं मेरे कान्हा कि आपको याद करूं और आपके दर्शन हो जाए।


Comments

Popular posts from this blog

India now ahead of Britain

Asia Cup: Hitman Rohit met Babar Azam before the today's match